Ghosi Upchunav Result Live: घोसी में सपा ने भाजपा को दी मात, सुधाकर सिंह ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

 

Ghosi Upchunav Result Live: घोसी में सपा ने भाजपा को दी मात, सुधाकर सिंह ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत


Ghosi Upchunav Result Live: घोसी में सपा ने भाजपा को दी मात, सुधाकर सिंह ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत



घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी धारा सिंह को 42 हजार 759 मतों से मात दी। बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में एक लाख आठ हजार 430 वोट पाने वाले दारा सिंह चौहान इस बार 81 हजार 668 पर सिमट कर रह गए है।



सुधाकर सिंह की विशाल बढ़त बरकरार

Ghosi By Election Result: 32वें राउंड की मतगणना के बाद सपा के सुधाकर सिंह की विशाल बढ़त बरकरार है। सुधाकर सिंह को एक लाख 22 हजार 666 जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 80 हजार 945 वोट मिले हैं। 1701 लोगों ने नोटा पर बटन दबाया है।




सपा की विशाल बढ़त, जीत करीब-करीब तय

ghosi upchunav news: 31वें राउंड की मतगणना के बाद सपा के सुधाकर सिंह की विशाल बढ़त बरकरार है। सुधाकर सिंह को 118394 जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 78669 वोट मिले हैं। 1651 लोगों ने नोटा पर बटन दबाया है।


30वें राउंड की गिनती पूरी, बढ़ा सपा की जीत का फासला

ghosi upchunav natije: घोसी उपचुनाव के 34 राउंड की गिनती में 30वें चरण की गिनती पूरी हो गई है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 114383 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान को 77136 वोट मिले।




समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को मिले 101012 वोट

ghosi upchunav ka parinaam: घोसी उपचुनाव के 34 राउंड की गिनती में 26वें चरण की गिनती पूरी हो गई है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 101012 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान को 65979 वोट मिले। 26वें चरण में समाजवादी पार्टी 35033 वोट से आगे है।  वहीं नोटा 1367 मत पाकर चौथे स्थान पर है।



ghosi upchunav parinaam: घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार है। 20वें राउंड तक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 77994 मिल चुके हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर भारी मतों से बढ़त बना रखी है। भाजपा के दारा सिंह चौहान को 53722 वोट प्राप्त हुए हैं। 

03:55 PM, 08-SEP-2023

घोसी ने इंडिया गठबंधन को जिताया: अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव में अब तक आए नतीजों पर पार्टी उम्मीदवार सुधाकर सिंह को बधाई देते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, घोसी की जनता व विजयी प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अनंत बधाई और घोसी के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं। घोसी में जनता की बड़ी सोच की जीत हुई है। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने